लाइफस्टाइल
हाथों पर झुर्रियां क्यों आती हैं? ‘ओल्ड लेडी हैंड्स’ का कारण और बचाव


हाथों पर झुर्रियां दिखना यानी स्किन का समय से पहले बूढ़ा दिखना एक आम समस्या है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि चेहरा अच्छे से मेंटेन रहने के बावजूद हाथों की त्वचा जल्दी डिहाइड्रेट और पतली हो जाती है, जिससे वे उम्र से ज्यादा बड़े दिखने लगते हैं।
इस स्थिति के पीछे मुख्य कारण सूर्य की UV किरणों का लगातार संपर्क, पानी और केमिकल्स का अधिक उपयोग, और त्वचा में कोलेजन की कमी होती है। यही वजह है कि त्वचा अपनी इलास्टिसिटी खोने लगती है।
Skin aging को धीमा करने के लिए हाथों की नियमित मॉइस्चराइजिंग, सनस्क्रीन का उपयोग और हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है।
नारियल तेल, एलोवेरा और विटामिन-ई युक्त क्रीम का उपयोग हाथों की त्वचा को नमी देकर उन्हें मुलायम और जवान बनाए रखने में मदद कर सकता है।