‘वेनेजुएला में आपका स्वागत है’, भारतीय राहत दल के मुरीद हुए भूकंप पीड़ित

विदेश मंत्रालय द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में भूकंप प्रभावित लोगों ने भारतीय डॉक्टरों और राहत दल की सेवाओं की खुलकर प्रशंसा की है। वीडियो में कई पीड़ित भारतीय चिकित्सा टीम के इलाज, संवेदनशील व्यवहार और समर्पण की सराहना करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने भारत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उपचार के साथ-साथ अपनापन और मानवीय सहयोग का भी अनुभव हुआ।
भारतीय राहत अभियान के दौरान डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर घायलों का इलाज किया, आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं और जरूरतमंदों को चिकित्सकीय सहायता प्रदान की। विदेश मंत्रालय ने इस वीडियो के जरिए भारत की ‘मानवता पहले’ की नीति और संकट की घड़ी में मित्र देशों के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। भारतीय राहत मिशन की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे दोनों देशों के बीच मजबूत होते मानवीय संबंधों का प्रतीक बताया।



