विदेश

टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन अगले माह, मोदी-बाइडेन की होगी मुलाकात

टोक्यो/वाशिंगटन। अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच संवाद सेतु बने क्वाड्रीलेटरल सेक्योरिटी डॉयलाग (क्वाड) का शिखर सम्मेलन अगले माह जापान की राजधानी टोक्यो में होगा। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात भी होगी।

क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जापान की प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो भी हिस्सा लेंगी। जापान में इस शिखर सम्मेलन की तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रह है। अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने जापान की यात्रा करेंगे और टोक्यो में क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

इससे पहले सितंबर 2021 में क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी। जेन साकी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए बाइडन-हैरिस प्रशासन की ठोस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान मोदी और बाइडेन की ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। टोक्यो में अमेरिकी राष्ट्रपति की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और अमेरिका क्वाड समूह के नेताओं से भी होगी।

इस दौरान वे हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रिश्तों की मजबूती पर चर्चा करेंगे। जेन साकी ने कहा कि बाइडन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल और जापान की प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान महत्वपूर्ण सुरक्षा संबंधों को और मजबूत बनाने, आर्थिक संबंधों को प्रगाढ़ करने और व्यावहारिक परिणाम देने के लिए सहयोग का विस्तार करने पर भी चर्चा होगी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button