देश

देश में 24 घंटे में कोरोना के 3,688 नए मरीज

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान शनिवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 3,688 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 2,755 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 50 मरीजों की मौत हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 25 लाख 33 हजार 377 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 18 हजार, 684 है। दैनिक संक्रमण दर 0.74 प्रतिशत है। आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4.96 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 83 करोड़, 74 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

अबतक कोरोना रोधी टीके की 188.89 करोड़ दी गई खुराक 

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार सुबह 8 बजे तक 188 करोड़ 89 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 22.58 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 193.28 करोड़ खुराक निःशुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। इनमें 19.43 करोड़ टीके की खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button