देश

संजय सिंह ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- चुनाव से भाग गए आदेश गुप्ता और तजिंदरपाल बग्गा

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा को लेकर ‘भाग भाजपा भाग’ फिल्म बनेगी। दरअसल, राजेंद्र नगर सीट पर उपचुनाव होने वाला है। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने सामने है।

आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि राजेंद्रनगर में विधानसभा उपचुनाव की घोषणा हुई और जितने भी भाजपा के सूरमा हैं, जो दिल्ली में पोल-खोल अभियान चला रहे हैं, उनकी पोल खुद-ब-खुद खुल गई। इसी बीच संजय सिंह ने दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता और तजिंदरपाल सिंह बग्गा की फोटो दिखाते हुए कहा कि यह दोनों नेता चुनाव से भाग गए हैं और कह रहे हैं कि हम चुनाव लड़ेंगे नहीं।

संजय सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि दिल्ली में भाजपा को लेकर ‘भाग भाजपा भाग’ फिल्म बनेगी। राजेंद्र नगर उपचुनाव को लेकर भाजपा के तमाम सूरमाओं की पोल खुद-ब-खुद खुल गई है। आपको बता दें कि दिल्ली में उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी के साथ ही भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है।

पिछले दो चुनावों से राजेंद्र नगर सीट पर आम आदमी पार्टी का दबदबा है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब इस सीट पर भाजपा का प्रभाव काफी ज्यादा था। लेकिन पूर्वांचलियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ भाजपा का प्रभाव भी कम हो गया। राजेंद्रनगर सीट पर उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान होगा। जबकि 26 जून का चुनाव परिणाम घोषित होंगे। यह सीट राघव चड्ढा के इस्तीफे देने के बाद खाली हुई है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button