कारोबार
भारत-EU FTA: टैरिफ कटौती का बड़ा पैकेज — कौन से सामान होंगे सस्ते और कितना होगा डिस्काउंट

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच लगभग 20 साल लंबी बातचीत के बाद ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) फाइनल हो गया है, जिसे दोनों पक्षों ने “मदर ऑफ ऑल डील्स” कहा है। इस समझौते के तहत अधिकांश यूरोपीय उत्पादों पर भारत में आयात शुल्क काफी कम या समाप्त किया जाएगा, जिससे यूरोप से आने वाले सामान की कीमतों में बड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।



