कारोबार

अमूल का दूध खरीदना हुआ महंगा, कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा

अमूल का दूध खरीदना महंगा हो गया है. अमूल ने देश भर में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. कंपनी ने बताया कि बढ़ी हुई कीमतें 1 मार्च 2022 से लागू होंगी. कंपनी ने बयान में आगे कहा कि गुजरात के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजारों में अमूल गोल्ड की कीमत 30 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर, अमूल ताजा की कीमत 24 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर और अमूल शक्ति की कीमत 27 रुपये प्रति 500 मिलीलीटर है. अमूल ने बयान में कहा कि यह 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी केवल 4 फीसदी की होती है, जो औसत खाद्य महंगाई से बहुत कम है. अमूल के मुताबिक, कंपनी ने पिछले दो सालों में फ्रैश दूध कैटेगरी की कीमतों में सिर्फ 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है.

कंपनी ने लागत बढ़ने को बताया वजह

कंपनी ने दाम में बढ़ोतरी के पीछे वजह बताते हुए कहा कि एनर्जी, पैकेजिंग, परिवहन, पशु आहार की लागत में वृद्धि की वजह से दूध उत्पादन के खर्च में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने कहा कि इस तरह संचालन की कुल लागत में बढ़ोतरी हुई है.

इसके अलावा कंपनी ने आगे बताया कि लागत में इस बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए, अमूल ने दूध की कीमतों में 35 से 40 रुपये प्रति किलो फैट की बढ़ोतरी की है, जो पिछले साल के मुकाबले पांच फीसदी ज्यादा है.

कंपनी का कहना है कि इससे किसानों को भी फायदा मिलेगा. कंपनी ने बयान में बताया कि अमूल दूध की खरीद पर भुगतान किए जाने वाले हर एक रुपये में से 80 पैसे किसानों को वापस लौटाए जाते हैं. अमूल ने कहा कि कीमत में बदलाव से दूध उत्पादकों के लिए दूध की लाभकारी कीमतों को बनाए रखने और उन्हें ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहन देने में मदद मिलेगी.

महंगे हो जाएंगे डेयरी प्रोडक्‍ट्स

दूध की कीमतों में इजाफा होने के बाद दूसरे डेयरी प्रोडक्‍ट्स के दाम में भी इजाफा होगा. अब दूध महंगा होने से घी, पनीर, मक्‍खन, चीज, लस्‍सी, आइसक्रीम और छाछ के अलाव चाय, कॉफी, मिठाईयां और चॉकलेट तक के दाम में भी इजाफा हो जाएगा. ऐसे में दूध की बढ़ती कीमतों के साथ ही आम आदमी के बजट पर एक और झटका लगा है.

बता दें कि देशभर में अमूल के 31 प्‍लांट्स हैं. इसमें 13 गुजरात में ही हैं. इसके अलावा दिल्‍ली एनसीआर में 4 प्‍लांट्स, उत्‍तर प्रदेश में दो, महाराष्‍ट्र में 4, राजस्‍थान में तीन प्‍लांट्स हैं. इसके अलावा छत्‍तीसगढ़, असम, मध्‍य प्रदेश, झारखंड, और जम्‍मू व कश्‍मीर में एक-एक प्‍लांट हैं.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button