कारोबार
टाटा ट्रस्ट विवाद पर हर्ष गोयनका का सुझाव, TATA Sons की लिस्टिंग पर जोर

टाटा ग्रुप से जुड़े टाटा ट्रस्ट में चल रही आंतरिक कलह के बीच उद्योगपति हर्ष गोयनका ने एक अहम सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि Tata Sons की लिस्टिंग इस स्थिति को सुधारने में मददगार साबित हो सकती है।
गोयनका के अनुसार, लिस्टिंग से पारदर्शिता बढ़ेगी और गवर्नेंस स्ट्रक्चर मजबूत होगा, जिससे विवादों को कम करने में सहायता मिल सकती है। उनका मानना है कि पब्लिक लिस्टिंग से निवेशकों का भरोसा भी बढ़ेगा और कंपनी की वैल्यूएशन को नई दिशा मिलेगी।
टाटा ट्रस्ट और टाटा सन्स के बीच की यह स्थिति लंबे समय से चर्चा में है, और अब इस पर बाहरी सुझाव भी सामने आने लगे हैं। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला टाटा ग्रुप के अंदरूनी नेतृत्व को ही लेना होगा।



