कारोबार

इंडियन ऑयल के निदेशक (पाइपलाइन) पहुंचे बरौनी रिफाइनरी

बेगूसराय। बिहार के एकलौते रिफाइनरी इंडियन ऑयल के बरौनी रिफाइनरी में चल रहे अब तक के सबसे बड़े विस्तारीकरण परियोजना को लेकर लगातार उच्चाधिकारियों का दौरा, निरीक्षण और समीक्षा हो रहा है। इसी कड़ी में इंडियन ऑयल के निदेशक (पाइपलाइन) डी.एस. नानावरे पहली बार दो दिवसीय यात्रा पर दौरा पर बरौनी रिफाइनरी पहुंचे, उनके साथ ईआरपीएल के ईडी एस.के. कनौजिया एवं सीजीडी के ईडी एस.के. झा भी थे।

बरौनी रिफाइनरी पहुंचने पर पाइपलाइन निदेशक डी.एस. नानावारे का रिफाइनरी प्रमुख और ईडी आर.के. झा ने सत्य प्रकाश सीजीएम (टी), ए.के. तिवारी सीजीएम (प्रोजेक्ट), टी.के. बिसई सीजीएम (एचआर), जी.आर.के. मूर्ति सीजीएम (प्रोजेक्ट), डॉ. प्रशांत राउत सीजीएम (एम एंड सी), एस.जी. वेंकटेश सीजीएम (टीएस एंड एचएसई) एवं एन.के. पांडा सीजीएम (बीकेपीएल) आदि की उपस्थिति में स्वागत किया। इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी के प्रदर्शन और चल रही परियोजनाओं पर तकनीकी प्रस्तुति भी डीजीएम (टीएस) देवराज अरसा द्वारा दी गई।

बरौनी रिफाइनरी और बरौनी-कानपुर पाइपलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित करते हुए निदेशक (पाइपलाइन) ने कहा कि बरौनी रिफाइनरी, बरौनी-कानपुर और मार्केटिंग टर्मिनल के बीच बेहतरीन समन्वय है। सहज समन्वय देश के इस क्षेत्र और हमारे पड़ोसी देश नेपाल की ईंधन मांग को पूरा करने के कॉर्पोरेशन के लक्ष्यों को गति प्रदान कर रहा है। बरौनी रिफाइनरी के मौजूदा छह एमएमटीपीए से नौ एमएमटीपीए क्षमता के विस्तार के साथ हम आवश्यक ग्राहकों को उत्पादों के सुचारू परिवहन को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। निकट भविष्य में बढ़ी हुई मांग को समायोजित करने के लिए पाइपलाइन डिवीजन मौजूदा पाइपलाइनों में उपयुक्त क्षमता वृद्धि कर रहा है।

उन्होंने बीआर कैंटीन का भी दौरा किया और औद्योगिक स्वच्छता और कैंटीन के समग्र वातावरण की सराहना की। कॉर्पोरेट संचार प्रबंधक अंकिता श्रीवास्तव ने बताया कि निदेशक (पाइपलाइन) डी.एस. नानावरे ने सभी अधिकारियों के साथ बरौनी रिफाइनरी गेस्ट हाउस से साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाई एवं इसमें भाग भी लिया। इसके बाद बरौनी रिफाइनरी इको-पार्क का दौरा किया तथा पार्क के रखरखाव, औषधीय एवं हर्बल पेड़ों के व्यापक गुलदस्ते, सर्वो गांव, रिफाइनरी के स्क्रैप से बने सजावटी ढांचे और हरे-भरे आवासों में पक्षियों की विविधता की सराहना की है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button