कारोबार

मार्केट आउटलुक: आरबीआई एमपीसी, तिमाही नतीजे और अमेरिका-ईरान युद्ध से तय होगा शेयर बाजार का रुझान

भारतीय इक्विटी बाजारों के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) की बैठक, अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता पर नई अपडेट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी और तिमाही नतीजों से शेयर बाजार की चाल तय होगी।

आरबीआई-एमपीसी की बैठक 3-5 अगस्त, 2026 के बीच प्रस्तावित है। इसके फैसलों का ऐलान बैठक के अंतिम दिन आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से किया जाएगा। इसमें रेपो रेट की समीक्षा की जाएगी, जो कि फिलहाल 5.25 प्रतिशत पर है।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता भी बाजार के लिए अहम होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान और अन्य मध्य पूर्व देशों की ओर से अपील के बाद अमेरिकी सेना अपने हमलों को रोक रही है।

साथ ही कहा कि वे ईरान पर नया हमला करने से तब तक रुकेंगे, जब तक ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को रोकने और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए कोई समझौता जल्दी नहीं हो जाता।

3-7 अगस्त के कारोबारी सत्र में बिरलाकेबल, ब्लूजेट, सीएएमएस, इरडा, मोबीक्विक, पीएनसी, एसबीआईफंड्स, भारती एयरटेल, कल्याण ज्वेलर्स, मैपमायइंडिया, ओएनजीसी, नायका, पीएनबी हाउसिंग, यूबीएल, टाटा इन्वेस्ट, बीकाजी, बायकॉन, एचटी मीडिया और जेके लक्ष्मी सीमेंट जैसी कंपनियां वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।

भारतीय शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता काफी मुनाफे वाला रहा। सेंसेक्स 2,034.87 अंक या 2.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,094.64 और निफ्टी 616.15 अंक या 2.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,383.60 पर था।

इस दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन भी मजबूत रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,292.95 अंक या 2.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 62,915.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 464.70 अंक या 2.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,339.65 पर था।

सूचकांकों में निफ्टी आईटी 6.75 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। निफ्टी मीडिया (5.97 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (5.61 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (3.86 प्रतिशत), निफ्टी हेल्थकेयर (3.20 प्रतिशत), निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग (3.05 प्रतिशत) और निफ्टी सर्विसेज (2.71 प्रतिशत) की बढ़त के साथ गेनर्स थे।

दूसरी तरफ निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.25 प्रतिशत), निफ्टी एनर्जी (0.24 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसई (0.10 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुए।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button