कारोबार

कॉफी डे ग्लोबल के दिवालियापन पर फैसला करेगा NCLAT

नई दिल्ली। कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड (सीडीजीएल) के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने के एनसीएलटी के आदेश को चुनौती देते हुए राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में एक अपील दायर की गई है। सीडीजीएल लोकप्रिय श्रृंखला ‘कैफे कॉफी डे’ की मालिक है और उसका संचालन करता है। सीडीजीएल की निलंबित निदेशक मालविका हेगड़े ने कॉफी डे ग्लोबल के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) शुरू करने के राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के आदेश के खिलाफ एनसीएलएटी की चेन्नई पीठ के समक्ष अपील की है।

एनसीएलटी के आदेश पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका शुक्रवार को न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन और श्रीशा मेरला की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई। इससे पहले 20 जुलाई को एनसीएलटी की बेंगलुरु पीठ ने कंपनी के वित्तीय ऋणदाता इंडसइंड बैंक की याचिका पर एक आदेश पारित किया था। एनसीएलटी ने बोर्ड को निलंबित करने के बाद शैलेन्द्र अजमेरा को अंतरिम समाधान पेशेवर भी नियुक्त किया था। इस आदेश को सीडीजीएल के निलंबित बोर्ड की निदेशक और दिवंगत वी जी सिद्धार्थ की पत्नी मालविका हेगड़े ने चुनौती दी है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button