जंक फूड से बच्चों की याददाश्त और स्वभाव पर असर, जानें पेट-दिमाग का कनेक्शन

जंक फूड बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके मानसिक विकास पर भी गहरा असर डाल सकता है। यह उनकी याददाश्त कमजोर करने के साथ-साथ व्यवहार और स्वभाव में भी बदलाव ला सकता है। हाल के अध्ययनों में पेट और दिमाग के बीच एक मजबूत कनेक्शन पाया गया है, जिसे “गट-ब्रेन कनेक्शन” कहा जाता है। सही और संतुलित आहार बच्चों के दिमाग को तेज और सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है।
बच्चों द्वारा अधिक मात्रा में जंक फूड जैसे बर्गर, पिज्जा, चिप्स और शुगर युक्त ड्रिंक्स का सेवन उनके दिमागी विकास पर नकारात्मक असर डाल सकता है। यह खाद्य पदार्थ आंतों के बैक्टीरिया को असंतुलित कर देते हैं, जिससे पेट और दिमाग के बीच का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ जाता है।
वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि पेट में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया सीधे तौर पर दिमाग के कामकाज, मूड और याददाश्त को प्रभावित करते हैं। जब बच्चों का खान-पान असंतुलित होता है, तो इसका असर उनकी एकाग्रता, सीखने की क्षमता और व्यवहार पर दिखाई देने लगता है। इसलिए बच्चों को घर का बना पौष्टिक भोजन, फल, सब्जियां और पर्याप्त पानी देना बेहद जरूरी है, ताकि उनका मानसिक और शारीरिक विकास सही तरीके से हो सके।



