देश

डेहरी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, ड्राइवर ने कबूला गुनाह

औरंगाबाद/रोहतास: औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शनिवार रात धनौती गांव के पास हुई इस वारदात के बाद मगध आईजी विकास वैभव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि घटना की सूचना कार्यपालक पदाधिकारी के ड्राइवर ने ही पुलिस को दी थी। पुलिस ने जब ड्राइवर से पूछताछ शुरू की तो उसके बयान लगातार बदलते रहे।

 पुलिस की सख्ती पर ड्राइवर ने कबूला अपराध

आईजी विकास वैभव ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में सख्ती के बाद ड्राइवर ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बतया किअत्यधिक ड्यूटी और काम के दबाव के कारण वह तनाव में था। अक्सर उसकी कार्यपालक अधिकारी से इस बात को लेकर कहासुनी होती थी। इसी वजह से उसने कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या कर दी। विकास वैभव ने बताया कि पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और हत्या के पीछे के अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।

देर रात कार्यक्रम से लौटते समय हुई हत्या

बता दें कि देर रात उस वक्त प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया जब यह खबर आई कि डेहरी नगर परिषद् के कार्यपालक अधिकारी विमल कुमार की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। विमल कुमार डेहरी स्थित ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे सरकारी वाहन से पटना के लिए रवाना हुए थे। ड्राइवर की ओर से यह बताया गया कि औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र स्थित धनौती पुल के समीप घात लगाए अपराधियों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया। और गाड़ी रुकवा कर विमाल कुमार पर हमला बोल दिया।

परिजनों में मचा कोहराम

ड्राइवर ने बताया कि अपराधियों ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तानकर गाड़ी रुकवाई और कार्यपालक पदाधिकारी पर लाठी, डंडे एवं लोहे की रॉड से हमला कर दिया। विमल कुमार के साथ जमकर मारपीट की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें डेहरी के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। विमल कुमार की हत्या की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। उनकी पत्नी पति का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगी। बच्चे भी बिलख-बिलखकर रोने लगा। पूरा दृश्य बेहद मार्मिक था।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button