देश

उदयपुर में दर्जी के हत्यारों का पाकिस्तान से कनेक्शन! अनुराग ठाकुर ने गहलोत सरकार पर किए तीखे वार

वोटबैंक की राजनीति के चलते गहलोत सरकार ने ठप कर दी राज्य में कानून व्यवस्था- अनुराग ठाकुर

उदयपुर में एक दर्जी के दो व्यक्तियों द्वारा सिर काट दिए जाने की खबर से पूरे भारत में हड़कंप मच गया। कन्हैया लाल नाम के दर्जी ने बीजेपी नेता नुपुर शर्मा के बयान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। उसके बाद दो मुसलमान युवक उसकी दुकान में घुस गए और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उन्होंने घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

इस भयानक घटना से देश स्तब्ध है। आम इंसान से लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां इस वारदात की निंदा कर रहे हैं। राजस्थान में घटी इस दर्दनाक वारदात को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजस्थान के उदयपुर में दो व्यक्तियों द्वारा एक दर्जी की नृशंस हत्या हत्या करने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस पर ‘मूकदर्शक’ बनी रही और कांग्रेस की आंतरिक प्रतिद्वन्द्विता के कारण कानून एवं व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई है।

चना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने उदयपुर के धानमंडी थानाक्षेत्र में सोमवार को दो व्यक्तियों द्वारा कन्हैयालाल नामक एक दर्जी की हत्या किये जाने के बारे में सवालों के जवाब में यह बात कही। दो व्यक्तियों की पहचान रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद के रूप में हुई है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कहा कि उन्होंने ‘इस्लाम के अपमान’ का बदला लेने के लिए ऐसा किया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

आपको बता दें कि राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ने बताया कि उदयपुर में दर्जी की नृशंस हत्या की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हत्या में शामिल गौस मोहम्मद और उसके साथी के पाकिस्तान के इस्लामिक संगठन दावत-ए- इस्लामी से लिंक मिले है। प्रदेश पुलिस प्रमुख ने बताया कि पुलिस ने दर्जी कन्हैया लाल की हत्या में शामिल मुख्य दो आरोपी के संपर्क में रहने वाले तीन और लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘हत्या में शामिल एक आरोपी गौस मोहम्मद के कराची के इस्लामिक संगठन ‘‘दावत-ए-इस्लामी से लिंक पाये गये है। वह 2014 में करांची गया था। हत्या में शामिल दो मुख्य आरोपियों सहित अभी तक हमने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।’’ उल्लेखनीय है कि दर्जी की हत्या कर फरार हुए दोनों मुख्य आरोपियों को मंगलवार को राजसमंद के भीम से हिरासत में लिया गया था। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपियों के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए)के साथ साथ अन्य भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button