देश

केंद्रीय मंत्री वैष्णव का केजरीवाल पर हमला, कहा- शराब घोटाले ने उनके राजनीतिक करियर पर लगाया सवालिया निशान

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कथित शराब घोटाले में उनकी भूमिका ने उनके पूरे राजनीतिक करियर पर सवालिया निशान लगा दिया है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय के उस आरोप-पत्र पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें कहा गया है कि केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपये की रिश्वत का कुछ हिस्सा गोवा के एक ‘लग्जरी ‘ होटल में ठहरने के लिए सीधे तौर पर इस्तेमाल किया था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “केजरीवाल द्वारा किए गए शराब घोटाले ने उनके राजनीतिक करियर पर सवालिया निशान लगा दिया है। कांग्रेस भी इस घोटाले में उनके साथ शामिल हो चुकी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली को लूटने के लिए भ्रष्ट लोगों का गठबंधन बनाया है।”

उन्होंने दावा किया कि जिस तरह से आप और केजरीवाल ने बेईमानी करके राष्ट्रीय राजधानी में अराजकता फैलाई है उससे हर दिल्लीवासी तंग आ चुका है। वैष्णव ने कहा, “उन्होंने कूड़े के पहाड़ों को हटाने और दिल्ली को साफ करने के बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया।”

उन्होंने कहा, “वे दिल्ली को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर सके क्योंकि उनका पूरा ध्यान शराब पर था।” वैष्णव ने कहा कि केजरीवाल दावा करते थे कि आबकारी नीति घोटाले में रिश्वतखोरी के आरोपों को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है लेकिन ईडी ने पूरे सबूत अदालतों के सामने रख दिए हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button