उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्रावण मास में यूपी से हरिद्वार के लिए चलाई जायेंगी 250 रोडवेज बसें

लखनऊ। श्रावण मास के दौरान कावड़ियों को आवागमन की बेहतर सुविधा देने के लिए  राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने  रोडवेज  गाजियाबाद परिक्षेत्र से 250 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है । अधिक से अधिक बसें गाजियाबाद क्षेत्र से हरिद्वार के लिए चलेंगी ।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि सावन में श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसको देखते हुये उत्तर प्रदेश से रोडवेज की बसें अधिक से अधिक चलाई जायेंगी। इसी के दृष्टिगत गाजियाबाद क्षेत्र में स्थित खुर्जा बस स्टेशन पर 30 बसें, बुलन्दशहर, हापुड़, लोनी, साहिबाबाद बस स्टेशन पर 35-35 बसें, सिकन्दराबाद, गाजियाबाद में 20-20 बसें  कौशाम्बी बस स्टेशन पर 40 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था किये जाने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक गाजियाबाद को दिये गये हैं।

बेहतर प्रबंधन के लिए प्रशासन और पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष श्रावण मास की शिवरात्रि पर्व (जलाभिषेक) 15 जुलाई को मनाया जा रहा है। उक्त पर्व पर महत्वपूर्ण बस स्टेशनों से हरिद्वार जाने वाले कावड़ यात्रियों की संख्या अत्यधिक रहती है। यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए उन्हें परिवहन सुविधा उपलब्ध कराया जाए। इस संबंध में परिवहन निगम अपनी पूरी तैयारियां कर लिया है। बसों को रात्रि के दौरान संचालन के लिए स्टेशन प्रभारी,कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित करने के भी निर्देश दिये गये हैं, जिससे कि रात्रि में बसों का संचालन बेहतर तरीके से हो सके।

कावड़ मेला अवधि में प्रशासन ने मार्ग परिवर्तित किये जाने की स्थिति में क्रू को डायवर्ट किये गये मार्ग से ही बसों का संचालन करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिये हैं कि दिल्ली व गाजियाबाद से हरिद्वार वाया बिजनौर मार्ग का किराया सूची तैयार कर लें। जिससे कि पूर्व से ही यात्रियों को इसकी जानकारी हो सके। साथ ही सभी क्षेत्रीय प्रबंधक अपनी वाहनों पर चालकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button