उत्तर प्रदेशनोएडा

ग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसे में 4 और घायलों की मौत, मृतकों की संख्या 8 हुई

नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा में हुए लिफ्ट हादसे में चार और घायलों की मौत हो गई है. अब कुल मृतकों की संख्‍या 8 हो चुकी है. अस्‍पताल में भर्ती एक अन्‍य घायल की हालत नाजुक बनी हुई है. बिसरख थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को ‘आम्रपाली ड्रीम वैली’ सोसायटी के निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई थी, जिसमें चार लोगों की तत्काल मौत हो गई थी और कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. इन्हीं घायलों में से चार अन्य की शनिवार को मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिल्डिंग की लिफ्ट अचानक टूट गई थी. जब यह हादसा हुआ उस वक्त लिफ्ट में नौ लोग सवार थे.

लिफ्ट हादसे में इन लोगों की हुई मौत

मृतक का नाम उम्र जिला/शहर
इस्तक अली 23 साल बलरामपुर, बिहार
अरुण तांती 40 साल बांका, बिहार
विपोत मंडल 45 साल कटिहार, बिहार
आरिफ खान 22 साल अमरोहा, यूपी
अली निवासी 32 साल अमरोहा, यूपी
कुलदीप पाल 20 साल कन्नौज, यूपी
अरबाज अली 25 साल अमरोहा, यूपी
मान अली 23 साल अमरोहा, यूपी

वहीं, मेरठ के अजराना गांव निवासी कैफ का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

“गंभीर रूप से घायल 5 लोगों में से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है. मृतकों के परिवार से संपर्क किया जा रहा है. मामले की FIR दर्ज़ हो चुकी है. पुलिस ने घटनस्थल का निरीक्षण किया है, जिसकी भी स्तर से लापरवाही होगी, कड़ी कार्रवाई की जाएगी.” – मनीष कुमार वर्मा, जिला मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्ध नगर

इन लोगो के खिलाफ दर्ज हुआ FIR

यह हादसा कैसे हुआ? इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है. इस मामले में बिसरख थाने में प्रोजेक्ट पर काम करने वाले गिरधारी लाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के जीएम हरीश शर्मा, ऋषभ अरोड़ा और लवजीत, एनबीसीसी गौतम बुद्ध नगर के जीएम विकास और आदित्य, मैकेनिकल इंचार्ज राहुल, आम्रपाली ड्रीम वैली साईट इंचार्ज देवेंद्र शर्मा, लिफ्ट स्पेंटेक कंपनी से शेलेंद्र, सुनील और अज्ञात में अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button