उत्तर प्रदेशलखनऊ

69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों ने घेरा डिप्टी CM का आवास, स्वामी प्रसाद बोले – सरकार कर रही सौतेला व्यवहार

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के चयनित 6800 अभ्यर्थी अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर राजधानी लखनऊ में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार सुबह अभ्यर्थियों ने एक बार फिर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास के बाहर अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। वहीं इसके बाद समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य धरना दे रहे अभ्यर्थियों से मिलने ईको गार्डन पहुंचे और शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ धरने में शामिल हुए।

बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को ईको गार्डन में धरना दे रहे 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण वर्ग के चयनित 6800 अभ्यर्थियों से मुलाकात की। उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत करते हुए उनकी नियुक्ति की मांग का ज्ञापन लिया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार जानबूझकर ओबीसी, एससी और एसटी  के अभ्यर्थियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि चयनित होने के बावजूद भी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र न देना यूपी सरकार की निरंकुशता है और इस बात का जीता जागता प्रमाण है कि भाजपा सरकार एक-एक करके संविधान प्रदत्त आरक्षण का गला घोंट रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि सरकार की इस भ्रष्टाचार और निरंकुशता की घोर निंदा करता हूं और मांग करता हूं चयनित और पीड़ित अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र दिया जाए।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button