उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में हैं बाबा, निष्पक्ष नौकरी का पूरा किया वादा, 400 नवचयनितों को मिली सपनों की मंजिल

युवाओं के सपनों को साकार करते हुए यूपी में बैठे बाबा निष्पक्ष व पारदर्शी नौकरी का वादा पूरा कर रहे हैं। सरकारी नौकरी के लिए अब न रुपये देने पड़ते और न ही गणेश परिक्रमा करनी पड़ती। सिर्फ और सिर्फ पात्रता ही चयन का आधार हो गया, लिहाजा यूपी की प्रतिभाएं अपने घर में ही सरकारी नौकरियों को प्राप्त करने में सफल हो रही हैं। गुरुवार को 510 और शनिवार को 400 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र मिले। युवाओं का मानना है कि दो दिन में 910 सरकारी नौकरी सिर्फ योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में ही संभव है।

बता दें कि शनिवार को लोकभवन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग एवं उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 66 समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद), 204 अनुदेशक (प्राविधिक शिक्षा विभाग) व 130 कनिष्ठ सहायक (लोक निर्माण विभाग) सहित कुल 400 नवचयनितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

यूपी में आये दो क्रांतिकारी परिवर्तन

कानपुर नगर के मयंक त्रिपाठी ने अपने चयन पर हृदय तल की गहराइयों से आभार जताया रामचरित मानस की पंक्तियों से उन्होंने अपनी बातें रखीं….

अब मोहि भा भरोस हनुमंता
बिनु हरिकृपा मिलहि नहीं संता

नवचयनित मयंक ने कहा कि 2017 के उपरांत यूपी में दो क्रांतिकारी परिवर्तन हुए। एक तो अभिभावक के रूप में यूपी को सीएम योगी का नेतृत्व मिला और दूसरी तरफ भर्तियों में प्रक्रिया निष्पक्ष व पारदर्शी हो गई। विशेष तौर पर ग्रुप सी से इंटरव्यू की समाप्ति के उपरांत किसी भी प्रकार की अनुचित कार्यवाही दिवास्वप्न हो गया है। इसका ज्वलंत उदाहरण यह है कि मेरे जैसा सीमांत कृषक परिवार का व्यक्ति भी भर्ती प्रक्रिया में सफल हो गया है। मैं आश्वस्त करता हूं कि छह वर्षों में आपने पूरे प्रदेश में जिस नैतिक नियमों व मूल्यों का संचालन किया है, वह मैं निजी व सार्वजनिक जीवन में करता रहूंगा।

युवाओं को सामर्थ्यवान बनाने के संकल्प को योगी ने सिद्धि तक पहुंचाया

नवचयनित उन्नाव की प्राची शुक्ला ने कहा कि जीरो टालरेंस नीति व सीएम के कुशल नेतृत्व में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत युवाओं को भविष्य़ की योजनाओं को साकार करने का अवसर प्राप्त हुआ। आभार है कि मिशन रोजगार के तहत आपने हजारों-लाखों युवाओं को सामर्थ्यवान बनाने का जो संकल्प लिया था, उसे सिद्धि तक पहुंचाया है। प्राची ने विश्वास दिलाया कि अपने राज्य के विकास में सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे सकूंगी।

सबने दिलाया विश्वास- ईमानदारी से करेंगे काम

प्रयागराज की शालिनी वर्मा ने सीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व पारदर्शी नीतियों के तहत मेरी योग्यतानुरूप चयन हुआ है। सीएम को आश्वस्त करती हूं कि अपने पद के दायित्वों का अच्छे से निर्वहन करूंगी।

प्राविधिक शिक्षा विभाग में चयनित गाजीपुर के विनय कुमार शर्मा ने कहा कि पारदर्शी व भ्रष्टाचार मुक्त नीति के कारण ही मेरा चयन संभव हो सका है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि पूरी निष्ठा से कार्यों को करूंगा।

झांसी की ऋतु प्रजापति ने सबसे पहले वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को याद किया। उन्होंने कहा कि स्नातक की पढ़ाई के उपरांत भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुई। शुचिता से मिली यह नौकरी हम सभी को निश्चित रूप से निष्ठा व ईमानदारी के लिए ही प्रेरित करती है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button