उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में भाजपा नेताओं को आज राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल देंगे सियासी मंत्र, भाजपा की नीतियों को लेकर बनेगी रणनीति

लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले लंबे समय तक उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन महामंत्री रहे सुनील बंसल अब बतौर राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश के नेताओं को सियासी मंत्र देंगे. सुनील बंसल गुरुवार को लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक लेंगे. वैसे तो इस बैठक का मुख्य एजेंडा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना है, लेकिन इसमें कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी.

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल गुरुवार को लखनऊ में महत्वपूर्ण बैठक लेंगे. इसमें पार्टी के आगामी विशेष कार्यक्रमों को लेकर नेताओं के साथ वह चर्चा करेंगे. लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पीएम विश्वकर्मा सम्मान योजना के लाभार्थियों को साधेगी. पार्टी ने प्रदेश में लाभ उठाने वाले कारीगरों और छोटे दुकानदारों से संपर्क व समन्वय बढ़ाकर उन्हें वोट बैंक में तब्दील करने की रणनीति बनाई है.

पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल लखनऊ में होने वाली बैठक में इसकी रूपरेखा पेश करेंगे. पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लोहार, सुनार, कुम्हार, कारपेंटर, चर्मकार सहित 18 पारंपरिक कार्यों से जुड़े कारीगरों को कौशल विकास का प्रशिक्षण, पांच सौ रुपये प्रतिदिन प्रशिक्षण भत्ता देने, टूल किट के लिए 15,000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है.

यूपी में योजना के लिए पात्र कारीगरों की संख्या बहुत अधिक है लेकिन पंजीकरण कम हुआ है. पार्टी अब पात्र कारीगरों का योजना के लिए पंजीकरण कराने पर फोकस करेगी. इसके बाद इन्हें ऋण दिलाने में भी मदद की जाएगी. इसी बहाने लाभार्थियों से संपर्क और संवाद बढ़ाकर पार्टी से उन्हें जोड़ा जाएगा. जिन कारीगरों ने पंजीकरण किया है. उनसे भी संवाद स्थापित कर पार्टी ब्याज पर 3 लाख रुपये ऋण से जोड़ा जाएगा.

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button