कारोबारवायरल न्यूज
Bank Holiday Today: 7 मार्च शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद, RBI नियम से समझें पूरी जानकारी

अगर आप आज 7 मार्च को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि आज बैंक खुले हैं या बंद। भारत में बैंक छुट्टियां भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार तय होती हैं। आम तौर पर देशभर में बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे तथा चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं।



