लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

Oil Free साबूदाना वड़ा बनाने की रेसिपी

सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है, और इस पवित्र महीने में सब कुछ भक्तिमय हो जाता है, सब भोलेनाथ की भक्ति में लीन हो जाते है। अगर आप भी इस सावन, व्रत रखने की योजना बना रहे है तो आज हम आपको “साबूदाना वड़ा” बनाने की विधि बताते है।
आज कल लोग कम तेल वाले व्यंजन खाना ज्यादा पसंद करते है, तो चलिए आज हम आपको “Oil Free साबूदाना वड़ा” बनाना सीखाते है, और सिर्फ सावन ही नहीं, अगर आप चाहे तो इसे कभी भी नाश्ते के तौर पर बना सकते है।

साबूदाना वड़ा बनाने की सामग्री

1 कप साबूदाना
2 माध्यम उबले आलू
1/2 कप भुनी मूंगफली
2 मुट्ठी धनिया पत्ती
2 हरी मिर्च
1 चम्मच कसा हुआ अदरक
1 चम्मच जीरा
नींबू का रस
रिफाइंड तेल या फिर देसी घी
स्वाद अनुसार सेंधा नमक
पानी

साबूदाना वड़ा बनाने की विधि

1. सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से 2-3 बार पानी में धो ले।
2. अब इसे 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दे।
3. अब साबूदाना को छान लीजिये और 15-20 min के लिए सूखने के लिए रख दीजिये।
4. जब तक साबूदाना सूख रहा है, तब तक आप आलू को छील लीजिये। अब एक अलग कटोरी में हरी धनिया काट लीजिये और अदरक को कद्दूकस कर लीजिए।
5. अब एक कुकर में आलू, पानी और सेंधा नमक डाल कर उबाल लीजिये।
6. अब एक बड़े बाउल में उबले हुए आलू को मैश कर ले, अब इसमें भिगोया हुआ साबूदाना, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, कसा हुआ अदरक, जीरा, भुनी मूंगफली, नींबू का रस डाल कर सब अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
7. अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी लोइया ले और इसे मन-चाहा आकर दे कर एक प्लेट में रखते जाये।
8. जब आपकी टिकिया बन जाये तो, एक पैन लीजिये और उसमे बस थोड़ा सा (1 या 2 टेबल स्पून) रिफाइंड तेल या फिर देसी घी डालिये और उसे गर्म होने दीजिये।
9. अब अपने साबूदाने वड़े को इसमें हल्का सा फ्राई करिये तब तक जब तक यह गोल्डन ब्राउन नई हो जाते और कुरकुरे नहीं हो जाते।
10. लीजिये आपके “साबूदाना वड़ा” बन कर तैयार है। अब आप इन्हे गरमा-गर्म चाय और चटनी के साथ परोसे।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button