देश

असम में भ्रष्टाचार के मामले में दो सरकारी अधिकारी गिरफ्तार, करोड़ों की नकदी बरामद

गुवाहाटी। असम के धुबरी जिले में भ्रष्टाचार के मामले में दो सरकारी अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है और उनमें से एक के आवास से करीब 2 करोड़ 32 लाख रुपये नकद बरामद किया गया है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी। बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को एक अभियान में गिरफ्तार किए गए दो लोगों में एक असम सिविल सेवा (एसीएस) का अधिकारी था। इसमें कहा गया है कि सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय को एक शिकायत मिली, जिसमें आरोप लगाया गया कि धुबरी जिला परिषद के सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) बिस्वजीत गोस्वामी ने एक ठेकेदार से रिश्वत के तौर पर उनके द्वारा किये गये कार्यों की कुल बिल राशि का नौ प्रतिशत मांगा था।

जिसके बाद मामले में जाल बिछाया गया और धुबरी के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम प्रबंधक मृणाल कांति सरकार को सीईओ के कार्यालय में कथित तौर पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। बयान में कहा गया है कि एसीएस अधिकारी गोस्वामी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। गोस्वामी की संपत्तियों की जांच के दौरान 2 करोड़ 32 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। इसमें संपत्ति की खरीद, कई बैंक खातों और अन्य निवेशों से संबंधित कई दस्तावेज भी मिले हैं। जांचकर्ताओं को बधाई देते हुए, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि निदेशालय अपने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में सफल रहा है जिसके परिणामस्वरूप 10 मई 2021 से उनके कार्यभार संभालने के दिन से अब तक 117 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button