कारोबार
Venezuela Oil: वेनेजुएला के तेल पर बड़ा दांव लगाने की तैयारी में ONGC, अमेरिका के संकेत का इंतजार

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ONGC Videsh वेनेजुएला के विशाल तेल भंडारों पर फिर से सक्रिय नजर बनाए हुए है। दुनिया के सबसे बड़े प्रमाणित तेल भंडार वाले देशों में शामिल Venezuela लंबे समय से अमेरिकी प्रतिबंधों और आर्थिक संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में सीमित भूमिका निभा रहा है।



