लाइफस्टाइल

पाचन तंत्र के लिए वरदान 4 फूड्स, डायटिशियन की रोज खाने की सलाह

आज की तेज़ लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते लोगों को कब्ज, गैस, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। लेकिन सही खानपान से इन समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है।

डायटिशियन और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि कुछ खास फूड्स ऐसे हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और पेट को हेल्दी रखते हैं। यहां हम बता रहे हैं 4 ऐसी चीजें जो पाचन के लिए किसी वरदान से कम नहीं:

  1. दही – प्रोबायोटिक्स से भरपूर, अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाकर पाचन सुधारता है।

  2. सौंफ – गैस और ब्लोटिंग से राहत दिलाती है, मुंह साफ करने के साथ पेट भी साफ करती है।

  3. अदरक – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरी, यह पाचन एंजाइम को एक्टिव करता है।

  4. गुड़ – भोजन के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने से पेट की सफाई होती है और पाचन क्रिया सुचारु रहती है।

इन चीजों को अपनी डेली डाइट में शामिल करने से आप बिना दवा के पाचन संबंधी दिक्कतों से निजात पा सकते हैं।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button