लाइफस्टाइल

गणेश उत्सव 2025: छठें दिन बप्पा को चढ़ाएं बेसन के लड्डू, जानें विधि और महत्व

गणेश उत्सव का हर दिन भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। छठें दिन भगवान गणपति को विशेष रूप से बेसन के लड्डू का भोग लगाने की परंपरा है। मान्यता है कि बेसन के लड्डू भगवान गणेश के प्रिय मिष्ठान में से एक है। यदि इस दिन भक्त सच्चे मन से उन्हें यह भोग अर्पित करें तो घर में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। शास्त्रों में उल्लेख है कि बप्पा को मीठा बहुत प्रिय है और लड्डू को वे ‘मोडक’ के बाद सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

बेसन के लड्डू बनाने की विधि:

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में देसी घी गरम करें। अब उसमें मोटे दरदरे बेसन को डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जैसे ही बेसन से खुशबू आने लगे और उसका रंग सुनहरा भूरा हो जाए, आंच बंद कर दें। इसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। स्वाद और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसमें बादाम, काजू, पिस्ता जैसे सूखे मेवे भी मिलाए जा सकते हैं। अब मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें और हाथ से गोल-गोल लड्डू बना लें।

यह लड्डू न सिर्फ भगवान गणेश को प्रसन्न करते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माने जाते हैं। बेसन और घी से बने ये लड्डू शरीर को ऊर्जा देते हैं और मौसम में होने वाले बदलाव से रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करते हैं।

गणेश उत्सव के छठें दिन बेसन के लड्डू का भोग लगाने से बप्पा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह माना जाता है कि इस दिन लड्डू चढ़ाने से घर में धन, धान्य और वैभव की कभी कमी नहीं होती। भक्तों का जीवन सुख-शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो जाता है। इसलिए इस अवसर पर घर में शुद्धता और श्रद्धा के साथ बेसन के लड्डू तैयार कर बप्पा को भोग अवश्य लगाना चाहिए।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button