Gen Z के आगे नहीं चलती ‘थोड़ा एडजस्ट कर लो’ वाली सलाह, 9-5 जॉब से दूर

आज के युवा, यानी Gen Z, पुराने दौर की सलाह ‘बेटा, थोड़ा एडजस्ट कर लो’ को अब स्वीकार नहीं कर रहे। यह पीढ़ी 9-5 जॉब्स और लंबे समय तक केवल स्थिर नौकरी में रहने की परंपरा से दूर जा रही है। वे चाहते हैं फ्रीडम, क्रिएटिविटी और संतुलन अपने जीवन में, इसलिए फिक्स्ड टाइम वाली जॉब्स से खुद को दूर रख रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि Gen Z के लिए वर्क-लाइफ बैलेंस, मानसिक स्वास्थ्य और पैशन प्रोजेक्ट्स ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। वे फ्रीलांसिंग, स्टार्टअप और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए कमाई और सीखने के नए अवसर तलाश रहे हैं।
इस बदलाव से संगठन और कंपनियों को भी नई स्ट्रैटेजी अपनाने की जरूरत है। Gen Z कर्मचारियों को फ्लेक्सिबल टाइम, क्रिएटिव प्रोजेक्ट और करियर ग्रोथ देने वाले ही अब आकर्षित कर सकते हैं। यह साबित करता है कि पुराने करियर सलाह अब उतनी असरदार नहीं रही।



