देश

रेसलर हत्याकांड में पहलवान सुशील कुमार व 17 अन्य के खिलाफ आरोप तय

नई दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट की एडिशनल सेशंस जज शिवाजी आनंद ने रेसलर सागर धनखड़ की हत्या मामले के आरोपित सुशील कुमार और 17 अन्य के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। कोर्ट ने इन पर हत्या, हत्या की कोशिश, दंगा फैलाने और आपराधिक साजिश रचने समेत दूसरी धाराओं के तहत आरोप तय किये हैं। कोर्ट ने इस मामले में फरार दो आरोपितों के खिलाफ भी आरोप तय करने का आदेश दिया है।

कोर्ट ने जिन आरोपितों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है उनमें पहलवान सुशील कुमार, अजय कुमार, प्रिंस दलाल, मोहित ऊर्फ भोली, मनजीत ऊर्फ चुन्नीलाल, गुलाब, रोहित मलिक ऊर्फ सोनू, बिजेंदर ऊर्फ बिंदर, अनिरुद्ध दहिया, सुभाष, गौरव लौरा, सुरजीत ग्रेवाल ऊर्फ काला, भूपेंद्र, अनिल धीमान, प्रवीण डबास पुत्र साहिब सिंह डबास, प्रवीण ऊर्फ छोटी, राहुल ऊर्फ ढांडा और प्रवीण डबास पुत्र सुरेश ऊर्फ गुनिया शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 अगस्त 2021 को इस मामले में 170 पन्नों की पहली चार्जशीट दाखिल की थी। कोर्ट ने 6 अगस्त 2021 को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की ओर से दाखिल पहली चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।

दिल्ली पुलिस ने 23 मई 2021 को पहलवान सुशील कुमार को मुंडका से गिरफ्तार किया था। आरोप है कि सुशील कुमार और दहिया ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर संपत्ति विवाद में 4 और 5 मई 2021 की दरम्यानी रात को सागर धनखड़ और उसके दोस्तों की कथित तौर पर पिटाई की थी। चार्जशीट में कहा गया है कि अनिरुद्ध दहिया एक अंतरराष्ट्रीय पहलवान है और उसके पिता भी पहलवान थे। दहिया को 10 जून 2021 को गिरफ्तार किया गया था।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button