देश

Kolkata law student gangrape case: ‘रेप क्लिप, बालों का गुच्छा और…’, जानें क्या क्या मिले सबूत?

कोलकाता पुलिस सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार 24 वर्षीय लॉ स्टूडेंट को दो आरोपी गेट से घसीटकर दक्षिण कलकत्ता विधि महाविद्यालय परिसर के अंदर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस केस में पुलिस ने बताया कि तीनों संदिग्धों के डीएनए के नमूने लिए हैं। वारदात के समय पहने गए आरोपी के कपड़े जब्त कर लिए हैं और उसका फोन भी जब्त किया गया है जिसमें रेप क्लिप मिले हैं। इसके साथ ही वारदात वाले कमरे के फर्श से बालों के गुच्छे मिले हैं। ये सारे सबूत इशारा कर रहे हैं कि पीड़िता ने विरोध किया था।

कथित तौर पर गैंगरेप के बाद जिस हॉकी स्टिक से पीड़िता के सिर पर वार किया गया था, पुलिस ने उस हॉकी स्टिक को भी जब्त कर लिया है, हॉकी स्टिक अब पुलिस मुख्यालय में सबूत के तौर पर रखी गई है।रेप का आरोपी मनोजीत मिश्रा ने कथित तौर पर घटना को अंजाम देते समय लाल रंग का कुर्ता, हल्के भूरे रंग की छह पॉकेट वाली पैंट और काले रंग का शॉर्ट्स पहना था। पुलिस ने उसके इन कपड़ों को भी जब्त कर लिया है।

आरोपियों ने बनाया वीडियो, मिले हैं रेप क्लिप

वारदात वाले कमरे से फोरेंसिक टीम ने बालों के कुछ गुच्छे बरामद किए हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि पीड़िता ने हमलावरों से खुद को बचाने की कोशिश की थी जिसमें उसके बाल भी टूटे थे। सबसे बड़ा सबूत आरोपी मनोजीत मिश्रा का मोबाइल फोन है, जिसमें उसके कहने पर सह-आरोपी और लॉ स्टूडेंट्स जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था। वीडियो बनाते समय इस बात का ध्यान रखा गया था कि पीड़िता का चेहरा साफ दिखाई दे। वीडियो को जांच के लिए साइबर फोरेंसिक लैब में भेजा गया है।

शादी का प्रस्ताव ठुकराने की मिली सजा

वहीं, आरोपी मनोजीत मिश्रा का कहना है कि उसने पीड़िता के साथ सहमति से संबंध बनाए थे। लेकिन वीडियो में जो कुछ भी दिख रहा है, वह उसके इन दावों से बिल्कुल अलग है। दूसरी बात मनोजीत मिश्रा का कहना है कि पीड़िता ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है।

कोलकाता पुलिस को संदेह है कि लॉ की छात्रा के साथ कथित गैंगरेप की वजह मुख्य आरोपी का शादी का प्रस्ताव ठुकराना हो सकता है।पुलिस अधिकारी ने कहा, “लॉ कॉलेज की छात्रा के साथ गैंगरेप इसलिए किया गया क्योंकि उसने मुख्य आरोपी का शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।” महिला ने कथित तौर पर तीनों आरोपियों से कहा था कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ “खुश” है और उसे “धोखा” नहीं देगी।

मनोजीत मिश्रा के फोन से मिली चौंकाने वाली जानकारी

रेप की घटना के आरोपी मनोजीत मिश्रा के फोन से और भी कई चौंकाने वाली बातें पता चली हैं, जिसमें जांचकर्ताओं को कई छात्राओं के साथ की गई छेड़छाड़ की तस्वीरें मिली हैं। इन तस्वीरों में छात्राओं के चेहरों को पोर्नोग्राफिक तस्वीरों पर लगाया गया था और उन्हें वॉट्सऐप के कई ग्रुप्स में शेयर किया गया था।

इस केस में अबतक क्या क्या हुआ

यह घटना पिछले सप्ताह 25 जून को कोलकाता के कस्बा इलाके में स्थित लॉ कॉलेज के अंदर हुई थी। पुलिस के अनुसार, कॉलेज परिसर में गार्ड के कमरे में दो वरिष्ठ छात्रों और एक पूर्व छात्र द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है – मनोजीत मिश्रा, प्रोमित मुखर्जी, जैद अहमद और कॉलेज गार्ड। मिश्रा पर छात्रा के साथ बलात्कार करने का आरोप है, जबकि अन्य दो ने कथित तौर पर बाद में उसे ब्लैकमेल करने के लिए हमले का वीडियो बनाया।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button