देश

पीएफआई पर नकेल कसेगी NIA, जयपुर-कोटा समेत सात ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान के कई शहरों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर नकेल कसने के लिए ताबड़तोड़ हमले कर रही है। पीएफआई के सात ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कार्रवाई की है। इस संबंध में कार्रवाई 18 फरवरी की सुबह से की जा रही है। जयपुर, बूंदी, सवाई माधोपुर, कोटा आदि में ये कार्रवाई की जा रही है, जिसमें पीएफआई के अधिकारियों के घरों पर भी छापेमारी हो रही है।

बता दें कि एनआईए ने छापेमारी से पहले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर NIA की चल रही कार्रवाई के तहत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी राजस्थान से की थी। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सोहेल के तौर पर हुई थी। एनआईए ने सोहेल को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस पर सांप्रदायिक नफरत फैलाने की साजिश का भी आरोप लगा था।

इससे पहले पीएफआई के जयपुर स्थित ठिकानों पर पदाधिकारियों के घर पर भी एनआईए की टीम छापेमारी कर चुकी है। इस दौरान टीम को कई आपत्तिजन सामग्री बरामद हुई थी, जिसे कब्जे में लिया गया था। बता दें कि इसी कड़ी में 18 फरवरी को भी कार्रवाई हो रही है। गौरतलब है कि पीएफआई केंद्र सरकार द्वारा बैन किया जा चुका है। इस संगठन को कई राज्यों द्वारा बैन करने की मांग की गई थी, जिसके बाद सरकार ने ये कदम उठाया था। गृह मंत्रालय ने इस संगठन को पांच वर्षों के लिए प्रतिबंधित किया है।

पहले भी हुई है गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक एनआईए ने इस मामले में सादिक सर्राफ और आरोपी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया था। इन पर एनआईए मुख्यालय नई दिल्ली में 19 सितंबर 2022 को मामला दर्ज किया गया था। विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच नफरत को बढ़ावा देने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के मामलों एनआईए लगातार कार्रवाई कर रही है। बता दें कि बीते महीने भी एनआईए ने नौ जगहों पर छापेमारी की थी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button