ट्रंप ने ईरान के खिलाफ हमले रोके, बोले- सोमवार से शुरू होगी बातचीत

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि वह लोगों की जान नहीं लेना चाहते और इसी वजह से ईरान के खिलाफ हमलों को रोकने का फैसला किया गया। उन्होंने दावा किया कि अब बातचीत के जरिए समाधान तलाशने की कोशिश की जाएगी।
ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो सकती है। उनके इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिए बातचीत को अहम कदम माना जा रहा है।
अमेरिका और ईरान के संबंधों में पिछले कुछ समय से सैन्य और राजनीतिक तनाव बना हुआ है। क्षेत्रीय सुरक्षा, परमाणु कार्यक्रम और आपसी आरोप-प्रत्यारोप को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद रहे हैं।
ट्रंप के ताजा बयान के बाद दुनिया की नजर अब संभावित बातचीत पर टिकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वार्ता सफल होती है तो इससे मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव कम करने में मदद मिल सकती है।



