विदेश

VIDEO : बलूचिस्तान के ग्वादर शहर में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला, घंटों होती रही फायरिंग…कई लोगों के मारे जाने की आशंका

इस्लामाबाद। बलूचिस्तान में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रहे काफिले पर हमला हुआ है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। पाक के सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अलगाववादी भी मारे गए। यह हमला रविवार को ग्वादर शहर के फकीर ब्रिज पर हुआ। इसकी जिम्मेदारी बलूच लिब्रेशन आर्मी ने ली है। अधिकारियों ने शहर को हाई अलर्ट पर रखा है और कथित तौर पर शहर में घुसने और निकलने के रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

‘द बलूचिस्तान पोस्ट’ के मुताबिक, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अलगाववादियों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग भागने में कामयाब रहे। उन्हें पकड़ने के लिए पाकिस्तान आर्मी सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस हमले के बीच पाकिस्तान में चीनी वाणिज्य दूतावासों ने बलूचिस्तान और सिंध में अपने नागरिकों को अगले आदेश तक अपने घरों के अंदर ही रहने के आदेश जारी किए हैं। चीनी इंजीनियरों पर हुए हमले के बाद से यातायात बंद कर दिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल मई में कराची विश्वविद्यालय में चीन के बनाए कन्फ्यूशियस संस्थान के कर्मचारियों को ले जा रही एक मिनीबस पर एक बुर्का पहने बलूच महिला आत्मघाती हमलावर ने हमला करके तीन चीनी नागरिकों सहित चार लोगों की हत्या कर दी थी।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button