कारोबार
Hormuz Blockade: भारत के लिए राहत, कच्चा तेल-गैस लेकर 11 टैंकर निकले; 10 अभी भी फंसे

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रिपोर्टों के अनुसार भारत के लिए कच्चा तेल, LNG (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) और उर्वरक लेकर जा रहे 11 टैंकर होर्मुज क्षेत्र से निकल चुके हैं, जिससे तत्काल आपूर्ति संकट की आशंका कुछ हद तक कम हुई है।



