विदेश

पूर्व प्रधानमंत्री परवेज पाकिस्तान नेशनल असेंबली के नए स्पीकर, उपाध्यक्ष का भी इस्तीफा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद नेशनल असेंबली में नए स्पीकर के रूप में कमान पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ को मिली है। इस बीच नेशनल असेंबली के उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी ने भी इस्तीफा दे दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज किए जाने के बाद दोबारा नेशनल असेंबली की बैठक बुलाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को लागू करने के बजाय नेशनल असेंबली के तत्कालीन अध्यक्ष असद कैसर ने इस्तीफा दे दिया था। शनिवार को नया स्पीकर नियुक्त करने और उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नेशनल असेंबली का विशेष सत्र बुलाया गया। इस सत्र में नए स्पीकर के लिए सिर्फ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता राजा परवेज अशरफ का ही नामांकन दाखिल हुआ। वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।

शनिवार दोपहर बारह बजे तक स्पीकर पद के लिए नामांकन किए जाने थे, किन्तु इस अवधि तक एकमात्र नामांकन दाखिल होने के कारण 71 वर्षीय परवेज अशरफ निर्विरोध स्पीकर चुन लिए गए। शनिवार के नेशनल असेंबली के सत्र के एजेंडे में उपाध्यक्ष कासिम खान सूरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का मुद्दा भी शामिल था। सूरी इस समय नेशनल असेंबली के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। सूरी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले ही उन्होंने त्यागपत्र दे दिया। सूरी इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सदस्य हैं। उन्होंने नए प्रधानमंत्री के लिए मतदान से इनकार कर दिया था।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button