Suji Poha Bites: पोहा, सूजी और दही से बनाएं कुरकुरा नाश्ता

सूजी पोहा बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप पोहा लें और इसे पानी से 1-2 बार धोकर अतिरिक्त पानी निकाल दें। इसमें 1/3 कप सूजी और 1/2 कप दही मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। मिश्रण को करीब 5 मिनट ढककर रखें, ताकि पोहा और सूजी दही को अच्छी तरह सोख लें।
इसके बाद मिश्रण में स्वादानुसार नमक और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं। इसे हाथों से मसलकर नरम मिश्रण तैयार करें और छोटी-छोटी गोल टिक्कियां बना लें। इन्हें ग्रीस की हुई स्टीमर प्लेट पर रखकर करीब 8 मिनट भाप में पकाएं।
अब पैन में राई, जीरा, हरी मिर्च, सफेद तिल, करी पत्ता और हींग का तड़का लगाएं। इसमें लाल मिर्च पाउडर और सांभर मसाला डालकर तैयार बाइट्स को पैन में डालें। करीब 3-4 मिनट हल्के हाथ से चलाते हुए पकाएं, ताकि बाहर से कुरकुरी परत आ जाए।
तैयार सूजी पोहा बाइट्स को हरे धनिए से सजाकर टोमैटो केचप या हरी नारियल चटनी के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं। यह रेसिपी कम तेल में बनने वाले झटपट नाश्ते के विकल्प के तौर पर आजमाई जा सकती है।



