लाइफस्टाइल
ब्रेकफास्ट से सॉस तक: इन 5 चीजों से शरीर में पहुंच रही है सबसे ज्यादा चीनी

आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोग समय बचाने के लिए जल्दी बनने वाले फूड आइटम्स जैसे ब्रेकफास्ट सीरियल, रेडीमेड ड्रिंक्स और सॉस का ज़्यादा सेवन करने लगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही चीजें हमारे शरीर में सबसे ज़्यादा चीनी पहुंचा रही हैं, वो भी बिना हमें महसूस कराए?
- ब्रेकफास्ट सीरियल – ज्यादातर ब्रांड्स के ब्रेकफास्ट सीरियल्स में स्वाद बढ़ाने के लिए बहुत अधिक मात्रा में रिफाइंड शुगर मिलाई जाती है। लोग इसे हेल्दी मानकर खाते हैं, लेकिन ये धीरे-धीरे आपके ब्लड शुगर को बढ़ाता है और मोटापे का कारण बन सकता है।
- फ्लेवर्ड योगर्ट – बाजार में मिलने वाला फल या स्वादयुक्त योगर्ट देखने में हेल्दी लगता है, लेकिन इसमें छिपी हुई चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। एक छोटा कप योगर्ट में ही कई चम्मच शक्कर हो सकती है।
- पैक्ड फ्रूट जूस – प्राकृतिक फलों का रस सेहतमंद होता है, लेकिन पैक्ड जूस में चीनी और प्रिज़र्वेटिव्स अधिक होते हैं। ये जूस असल में मीठा शरबत बनकर रह जाता है।
- केचप और सॉस – ये आपके खाने का स्वाद तो बढ़ा देते हैं, लेकिन इनमें मौजूद छुपी हुई शुगर सेहत पर बुरा असर डालती है। टमैटो केचप में लगभग हर टेबल स्पून में एक चम्मच चीनी होती है।
- एनर्जी बार्स और हेल्दी स्नैक्स – लोग इन्हें प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानते हैं, लेकिन इनमें भी छुपी हुई शक्कर और सिरप डले होते हैं, जो शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जोड़ते हैं।
अगर आप सच में हेल्दी रहना चाहते हैं, तो इन आम दिखने वाले खाद्य पदार्थों में छुपी चीनी को पहचानना और सीमित करना बेहद ज़रूरी है। खाने से पहले लेबल पढ़ने की आदत डालें और नैचुरल, घर का बना खाना ज़्यादा शामिल करें।



