विदेश
मुनीर ने PLA स्थापना दिवस पर चीन की तारीफ की, बोले- पाक-चीनी सेना सच्चे साथी

पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और चीन के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों की सराहना की।
मुनीर ने दोनों देशों की सेनाओं को करीबी सहयोगी बताते हुए सैन्य साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने चीन के साथ रणनीतिक संबंधों और आपसी सहयोग की प्रशंसा की।
पाकिस्तान और चीन के बीच रक्षा, प्रशिक्षण और सैन्य तकनीक के क्षेत्र में सहयोग लंबे समय से जारी है। दोनों देश कई संयुक्त सैन्य अभ्यासों में भी हिस्सा लेते रहे हैं।
मुनीर के इस बयान को क्षेत्रीय सुरक्षा समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत समेत दक्षिण एशिया के अन्य देशों की नजर भी पाकिस्तान-चीन के बढ़ते सैन्य संबंधों पर बनी रहती है।



