विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध का 55वां दिन: जेलेंस्की को डर, परमाणु हमला कर सकते हैं पुतिन

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले के 55 दिन बाद भी दोनों देश किसी समाधान तक नहीं पहुंच पाए हैं। दुनिया के तमाम देशों की कोशिश भी विफल होती जा रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को डर लग रहा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन उनके देश पर परमाणु हमला कर सकते हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध के दो माह होने वाले हैं। इस दौरान रूसी सेना लगातार आक्रामक हो रही है और यूक्रेन की सेना मुकाबले में पीछे नहीं हट रही है। दोनों ओर से दावे- प्रतिदावे भी हो रहे हैं। मारियूपोल शहर को लेकर रूस ने उसे बर्बाद करने का दावा किया है, वहीं यूक्रेन इस बात से साफ इनकार कर रहा है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ने मारियूपोल में यूक्रेन की सेना द्वारा रूस की सेना को जोरदार जवाब देने की बात कही है।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने डर जताया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन परमाणु हथियारों का इस्तेमाल कर हमला कर सकते हैं। उन्होंने दुनिया से इस संभावना के लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति परमाणु हथियारों के साथ यूक्रेन के खिलाफ रसायनिक हथियारों का प्रयोग भी कर सकते हैं। उन्होने रूसी सेना पर डोनबास में नए हमले की तैयारी का आरोप भी लगाया है। दावा किया कि डोनबास के आसपास सैनिकों और हथियारों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। इस बीच रूस की सेना यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में लगातार बमबारी कर रही है।

Zee NewsTimes

Founded in 2018, Zee News Times has quickly emerged as a leading news source based in Lucknow, Uttar Pradesh. Our mission is to inspire, educate, and outfit our readers for a lifetime of adventure and stewardship, reflecting our commitment to providing comprehensive and reliable news coverage.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button