लाइफस्टाइलस्वास्थ्य
गर्मी में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं? डॉक्टर के बताए डाइट, एक्सरसाइज और बचाव के तरीके


गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ और बीमारियों से बचाए रखने के लिए इम्यूनिटी मजबूत होना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञ डॉ. आलोक जोशी के अनुसार, सबसे पहले डाइट पर ध्यान देना चाहिए। मौसमी फल, हरी सब्जियां, दही, नारियल पानी और पर्याप्त पानी का सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
इसके साथ ही रोजाना हल्की एक्सरसाइज, योग या वॉक करना भी जरूरी है, जिससे शरीर एक्टिव रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। पर्याप्त नींद लेना और तनाव से दूर रहना भी इम्यूनिटी के लिए अहम भूमिका निभाता है।
बचाव के तौर पर तेज धूप से बचना, साफ-सफाई का ध्यान रखना और बाहर का ज्यादा तला-भुना खाना कम करना चाहिए। अगर इन आसान आदतों को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल किया जाए, तो गर्मियों में भी आप खुद को फिट और हेल्दी रख सकते हैं।